थत्यूड

राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के स्वयंसेवियों ने यमुना नदी का जल हथेली में लेकर यमुना को स्वच्छ रखने का किया संकल्प।



थत्यूड़। ‘स्पर्श गंगा अभियान’ के तहत कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन एवं  यमुना स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया । जिसके अंतर्गत स्वयंसेवियों ने नैनबाग मुख्य बाजार में रैली निकालकर  पॉलिथीन एवं सिंगल यूज  प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने हेतु लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। तत्पश्चात यमुना नदी के तट पर स्वयंसेवियों ने पॉलिथीन उन्मूलन, प्लास्टिक की बोतलें एवं प्लास्टिक की बनी वस्तुओं को एकत्रित किया। इसके बाद स्वयंसेवियों ने यमुना नदी का जल हथेली में लेकर यमुना को स्वच्छ रखने का संकल्प किया।इस अभियान में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अर्चना गौतम ने स्वयंसेवियों को सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन पॉलिथीन उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देकर अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित  किया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के छात्र नेता अर्जुन सिंह कैंतुरा तथा कर्मचारी अनिल सिंह नेगी,रोशन सिंह रावत के साथ-साथ  मनजीत, संदीप, सूरज, आयुष, आंचल, निकिता, अमृता, काजल तोमर, कोमल, विविका, शिखा, सोनिया, प्रियंका रावत, रवीना रावत, प्रिया रावत, दीपिका अग्रवाल, अंजली भंडारी, करन मलियाल, अजय विश्वकर्मा, आदेश भंडारी, हरिमोहन, साक्षी, अंबिका रौंछैला, आशिका, आंचल, निकिता, मुस्कान, अलका, पंकज आदि स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!