उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड
युथ फॉउंडेशन के द्वारा कल गरखेत में लगाया जाएगा आर्मी भर्ती कैम्प
थत्यूड़। युवाओ के लिये खुश खबर दिनांक 8 दिसंबर को युथ फॉउंडेशन के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत में आर्मी भर्ती कैम्प लगाया जाएगा। जिसमे अभ्यर्थी को अपनी 10th की मार्कशीट लानी अनिवार्य है। इस कैम्प से जितने लड़के चयनित होंगे वो अभ्यर्थी युथ कैम्प के ट्रेनिंग कैम्प में चले जायँगे। जिनको युथ कैम्प के द्वारा फौज की भर्ती के लिए ट्रेनिग दी जाएगी। युथ फाउंडेशन समय समय पर इस प्रकार के कैम्प लगते रहते है। जिससे युवा फौज के लिए पहले से ही तैयार हो जाये। युथ फाउंडेशन सम्पूर्ण उत्तराखंड में आर्मी भर्ती कैम्प लगाते रहते है। कर्नल कोठीयाल द्वारा युथ फाउंडेशन को मार्गदर्शन किया जा रहा है। इनके सहयोग से उत्तराखंड के हज़ारो युवा फौज में जा के देश की सेवा कर रहे है। कोठीयाल की टीम इस बार गरखेत मे कैम्प का आयोजन कर रही है। जिसमे कैप्टेन रमेश कैंतुरा, सूबेदार धन सिंह बिष्ट , हवलदार मुकेश, हवलदार बर्धानंद सेमवाल, सूबेदार वीरेंदर गुसाईं, राहुल शाह (एडवोकेट), दिलवर सिंह , मोहन डिमरी है | जो सम्पूर्ण भर्ती को सम्पूर्ण करेंगे। सभी अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज गरखेत में पहुंच जाए।




