उत्तराखंड ताज़ामसूरी
मसूरी में धूमधाम के साथ मनाई गई अग्रसेन जयंती
मसूरी में एक रुपया-एक ईंट का सिद्धांत देकर दुनिया को समाजवाद का संदेश देने वाले अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। महाराजा अग्रसेन चौक अपर मालरोड लंढौर में उनकी प्रतिमा पर पूजा अर्चना की गई व प्रतिमा पर षॉल चढ़ाया गया व आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया वह इस मौके पर सभी अग्र समाज के लोगो ने महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वही 25 लोगो को समाज में उतकृश्ट कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया। सेवा और सहायता का संदेश महाराजा अग्रसेन जयंती पर गूंजा। इस मौके पर रुद्वाक्ष आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर द्वारा जांच के उपरांत मरीजों को निशुल्क दवा दी गई। अग्रवाल महासभा के सचिव संदीप अग्रवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में भेदभाव को समाप्त किया व सभी को बराबरी का दर्जा दिया। वही उन्होंने सभी लोगो से अग्रसेन महाराज के बताये मार्ग पर चलकर समाज से विषमता दूर करने का आह्वान किया।। उन्होने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाज में बराबरी के प्रणेता रहे हैं उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समान रूप से आगे बढ़ाने व समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास का काम किया। उन्होने बताया कि अग्रवाल सभा के पूर्व आपदा के समय आपदा पीडितों की मदद की है वही अग्र समाज का प्रत्येक व्यक्ति समाज हित के लिये कार्य कर रहा है ।



