थत्यूड

मनरेगा संगठन के राजपाल पडियार अध्यक्ष और दीपेंद्र सचिव निर्वाचित।

जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ में मनरेगा संगठन की नवीन कार्यकारिणी।

रिपोर्ट—मुकेश रावत 

थत्यूड़। मनरेगा संगठन की बैठक में लंबित समस्याओं पर चर्चा हुई। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार  की महत्वकांक्षी योजनाओं को वह धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं पर कार्रवाई नहीं हो रही। इस मौके पर ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से राजपाल पडियार को अध्यक्ष और दीपेंद्र सिंह को सचिव निर्वाचित किया गया।

शुक्रवार को जौनपुर ब्लॉक के मनरेगा संगठन की बैठक निवर्तमान अध्यक्ष सुमन रौंछेला की अध्यक्षता में थत्यूड़ में संपन्न हुई। जिसमें हरि प्रसाद लेखवार को संरक्षक, विक्रम सिंह रावत उपाध्यक्ष, अजय सिंह कोषाध्यक्ष, बृजेश कोठियाल सह कोषाध्यक्ष और हरीश प्रसाद गौड़, रविंद्र असवाल, मामराज सिंह, दीपक सकलानी, प्रवेश पोखरियाल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।  नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की लंबित समस्याओं के लिए जिला और प्रदेश स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। कहा कि सामूहिक रूप से किसी समस्या को हल किया जा सकता है। इसके लिए जिला कार्यकारिणी के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!