उत्तराखंड

भद्रीगाड रेंज में वन्य जीव प्राणी संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ,विद्यार्थियों ने वन्य जीवों को बचाने की ली शपथ

मसूरी वन प्रभाग के भद्रीगाड रेंज में वन्य जीव प्राणी संरक्षण सप्ताह का शुभारंभ प्रथिमिक विद्यालय नेग्याना के विद्यार्थियों के साथ रैली निकाल कर किया गया। वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया भारत में अक्टूबर का पहला सप्ताह  वन्य जीव सप्ताह के रूप मनाया जाता है, इसे भारत के जीव-जंतुओं की रक्षा करने के उद्देश्य से हर साल मनाया जाता है।

इस सप्ताह के दौरान, लोगों को वन्यजीव संरक्षण के महत्व को समझाने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। इस सप्ताह के दौरान, लोगों को वन्यजीवों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कई जागरूकता-निर्माण गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। 

इन छोटे छोटे बच्चो बहुत जोश देखने को मिला, वन्य जीव प्राणियों से विभिन्न बातों के बारे में जानकर बहुत हैरान भी हुए साथ ही सभी विद्यार्थियों ने वन्य जीवों को बचाने की शपथ भी ग्रहण की।

इस मौके पर सरदार सिंह हनुमंती, अर्जुन सिंह कंडारी, गौतम छेत्री, सुंदर सिंह पंवार, सुरेश चंद्र,महावीर,गोकुल सिंह, पंकज देवली, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!