टिहरी गढ़वालथत्यूड

ब्लाक प्रमुख सीता रावत ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को किया रवाना।

थत्यूड़। ब्लाक प्रमुख सीता रावत ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को किया रवाना मंगलवार को टिहरी जनपद के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत बाल विकास परियोजना थत्यूड द्वारा भवान क्षेत्र में पोषण अभियान के तहत पोषण मेले का आयोजन किया गया जिसमें कुपोषित अति कुपोषित बच्चों के माता-पिता को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी गई तथा कुपोषित बच्चों को बाल पोटली वितरण की गई तथा किचन गार्डन हेतु बीज वितरण किए गए साथ ही ब्लॉक प्रमुख सीता रावत द्वारा पोषण रथ को रवाना किया गया। 

इस कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय सुपरवाइजर प्रभा गौड़ के द्वारा किया गया इस मौके पर क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्री आरती रावत कौशल्या उनियाल पिंकी रावत प्रतीक्षा गुसाईं पुष्पा जोशी आदि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!