उत्तराखंड ताज़ाथत्यूडशिक्षा
बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ में हुआ अटल-ई जनसंवाद कार्यक्रम।
थत्यूड़। टिहरी जिले के जौनपुर ब्लाक मुख्यालय थत्यूड में बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्चुअल क्लास के माध्यम से अटल-ई जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रधानाचार्य शिक्षकों शिक्षिका अधिकारियों व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से वार्तालाप किया गया वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण विद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई बोर्ड परीक्षा छात्राओं/ छात्रों के भविष्य से संबंधित प्रशन उत्तराखंड में अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासियों से संबंधित प्रशन व अन्य विषयों पर संवाद किया गया सामाजिक दूरी और पूर्ण जागरूकता के साथ कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी यशवीर रावत ग्राम विकास पंचायत अधिकारी कविता भट्ट प्रधानाचार्य उषा मेहरा क्षेत्र पंचायत रामवती भट्ट प्रधान थत्यूड प्रीति सजवान पीटीए अध्यक्ष गजेंद्र सिंह बिष्ट एसएमसी अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत लोकेंद्र नौटियाल पार्वती पवार पिंकी असवाल विनोद रावत क्षेत्र पंचायत सुमन भारती क्षेत्र पंचायत कमलेंद्र रावत अभिषेक चमोली कनिष्ठ सहायक आदि लोग उपस्थित रहे।




