उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड
बाँद ममता ! माही जौनपुर फिल्मस के द्वारा जल्द होगा रिलीज
थत्यूड़ | जौनपुर ब्लॉक के पट्टी पलिगाड में इन दिनों माही जौनपुर फ़िल्मस की पुरी टीम अपनी जौनपुर की लोकसंस्कृति और अपने जौनपुर की प्राकृतिक सौंदर्यता को बढ़ावा देने में लगातार प्रयासरत हैं | हाल ही में माही जौनपुर फ़िल्मस की टीम द्वारा देवलसारी और ग्रामसभा तेवा की हसीन वादियों में फ़िल्माया गया जौनपुरी लोकगीत (बाँद ममता ) जिसमें अपने सुरों का जादू बिखेरा है जौनपुर के उभरते हुए सितारे देवेंद्र पंवार ने और अपना सुन्दर अभिनय किया हैं माही पवार और राधिका पुण्डीर ने और इसका फ़िल्मांकन किया हैं उत्तराखण्ड के चेहते अमित शर्मा ने यह गीत माही जौनपुर फ़िल्मस के वैनर तले जल्द ही आप सभी के बीच रिलीज किया जायेगा इस गीत में आप सभी को जौनपुर की प्राकृतिक सौंदर्यता देखने को मिलेगी |




