Blog

पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण का समापन,15 प्रतिभागियों द्वारा किया गया प्रतिभाग


टिहरी।  जनपद टिहरी के कोटी कॉलोनी मे स्थित पर्यटन विभाग द्वारा कराये गये 10 दिवसीय P1 P2 P3 पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण का समापन मुख्य प्रशिक्षक तानाजी ताकवे व शाहसिक खेल अधिकारी UTDB बलवंत सिंह कपकोटी द्वारा किया गया. प्रशिक्षण मे उत्तराखंड के पिथौरागढ, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, देहरादून, टेहरी, चमोली जनपद के कुल 15 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 03 बलिकाएं भी सम्मिलित है. यह प्रशिक्षण उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा निशुल्क दिया जा रहा है। 
यह कोर्स देश की प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग संस्था मंत्रा के द्वारा दिया जा रहा है।  प्रशिक्षण मे सभी 15 युवाओं ने ग्राम कुठठा से कोटि कॉलोनी तक लगभग 10 से 15 मिनट तक की अनेक उडानो का अनुभव प्राप्त किया। 
उत्तराखंड के युवाओं को पैराग्लाइडिंग में रोजगार से जोड़ने व उत्तराखंड के टेहरी को देश मे प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल के रूप में विकसित करने के लिये सचिव पर्यटन उत्तराखंड सचिन कुर्वे के विशेष प्रयासों के तहत उत्तराखंड मे प्रथम बार ब्रहद् स्तर पर बेसिक पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षणो से लेकर टेंडम पैराग्लाइडिंग pilot तक के प्रशिक्षण आयोजित कराये जा रहे है। 
प्रथम प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक श्री तानाजी द्वारा बताया गया कि टेहरी के प्रतापनगर से टेहरी झील में पैराग्लाइडिंग का एस आई वी एवं एक्रो प्रशिक्षण कराने के लिए विश्व के प्रसिद्ध SIV प्रशिक्षकों को बुलाने के उद्देश्य से माह नवम्बर 2023 में विश्व स्तरीय एक्रो फेस्टिबल का आयोजन कराया जा रहा है. जिसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा टेक ऑफ व लैंडिंग् का विकास करवाया जा रहा है। दूसरा प्रशिक्षण दिनाक 11-10-23 से कोटी कॉलोनी मे प्रारंभ होगा, जिसमें विभिन्न जनपद के 15 युवा प्रतिभाग करेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!