पंजाब नेशनल बैंक की शाखा अन्य शिफ्ट करने पर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश
थत्यूड़ | टिहरी जनपद में जौनपुर विकासखण्ड के अंतर्गत बदरकोट में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को अन्य जगह शिफ्ट करने को लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश है । जिस पर क्षेत्र की जनता ने बैंक के सामने धरना प्रदर्शन कर बैंक को यथावत रखने की माँग की है ।शुक्रवार रात्रि को बैक को अन्य शिफ्ट की खबर मिलने रात्रि को ही लोगों ने हंगामा किया। आज सैकडों लोग बंदरकोट में पहुँचकर बैंक के सामने धरना प्रदर्शन कर बैंक को इसी स्थान पर रखने की माँग की है। अगलाड़ क्षेत्र के दर्जनों गाँव का एक मुख्य बैंक पंजाब नेशनल बैंक बदरकोट में विगत 30 सालों से संचालित होता आ रहा है । जिसमें बैंक को अन्य जगह शिफ्ट करने से क्षेत्र की जनता ने इसका कड़ा विरोध करते आ रहे है। यदि बैक अन्य जगह शिफ्ट होता है तो क्षेत्र के वृद्धावस्था पेंशन , मनरेगा व विभिन्न योजनाओं आदि लोगों को लगभग 15 से 40 किलोमीटर दूर का सफर तय करने सबसे ज्यादा दिक्कतें बुजुर्ग लोगों को होगी।


