उत्तराखंड ताज़ाटिहरी पुलिस
नैनबाग से तीन किलोमीटर आगे जमुना नदी में गिरी मिली कार,, पड़े पूरी अपडेट
नैनबाग। सोमवार को चौकी नैनबाग पर सूचना प्राप्त हुई की कोई वाहन मरोड़ बैंड नैनबाग से लगभग दो-तीन किलोमीटर आगे जमुना नदी में नीचे खाई में गिरा हुआ है जिस सूचना पर मौके पर जाकर देखा तो वहां के टूटे हुए शीशे लाइट आदि दिखाई देने पर स्थानीय लोगों को नीचे घटनास्थल पर भेजा गया जहां पर एक वाहन संख्या uk08 दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ा मिला जिसमें दो व्यक्ति मृत अवस्था में मिले हैं इस संबंध में जनपद देहरादून से गुमशुदा होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई जिस पर गुमशुदाे परिजन भी मौके पर मौजूद हैं विवरण गुमशुदा /मृतक 1-विजय वालिया पुत्र रामचंद्र वालिया उम्र लगभग 53 वर्ष निवासी- ग्राम सेवला कल पटेल नगर देहरादून,2- पवन कुमार पुत्र रतन सिंह उम्र 67 वर्ष लगभग निवासी-जगजीतपुर कनखल हरिद्वार वाहन संख्या यूके 08 Ay 1973 kiya सोनेट की जानकारी प्राप्त हुई जो मौके पर परिजनों द्वारा दी गई , मौके पर पुलिस टीम मौजूद है तथा एसडीआरएफ टीम बड़कोट उत्तरकाशी से रवाना हो गई है एसडीआरएफ द्वारा सवो को ऊपर मुख्य मार्ग पर लाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी




