देहरादून

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया संवाद

देहरादून I नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यमुना कॉलोनी कुम्हार मंडी में घर-घर जाकर संपर्क किया। वहीं, कैंट विधायक हरबंस कपूर, मसूरी विधायक गणेश जोशी व राजपुर विधायक खजानदास ने अपने-अपने क्षेत्र में रविवार को रैली निकाल कर लोगों से संवाद किया।

नेताओं ने कानून की आवश्यकता और उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया। साथ ही सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से दस-दस घरों में संपर्क कर लोगों को जागरूक करने को भी कहा। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कुम्हार मंडी में दस घरों में जाकर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने सीएए को लेकर पंपलेट बांटे, जिसमें विपक्षी दलों के दुष्प्रचार से सावधान रहने की बात कही गई है। 

उन्होंने कहा कि सीएए से पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को उनका हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि ननकाना साहब में हुए हमले के बाद स्पष्ट हो गया कि मुस्लिम राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के हित सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष के जनसंपर्क के दौरान उपाध्यक्ष नरेश बंसल, महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम भट्ट भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!