उत्तराखंड पुलिस

नशे के शौदागरों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस का कड़ा प्रहार,9 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

%E0%A4%A8%E0%A4%B6%E0%A5%87%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B6%E0%A5%8C%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%20%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A4%A2%E0%A4%BC%20%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B8%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0,9%20%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5%2001%20%E0%A4%85%E0%A4%AD%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%A4
वर्ष 2025 तक नशा मुक्त देवभूमि के मिशन को साकार करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़,लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, परवेज अली, पुलिस उपाधीक्षक धारचुला नरेन्द्र पन्त के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिस क्रम में दिनांक- 18.04.2023 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डे व उ0नि0 हेम चन्द्र तिवारी, प्रभारी एस0ओ0जी0 के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर जगदम्बा कालोनी के पास से विनीत विनय सिंह पुत्र हरीश विनय सिंह निवासी ग्राम सेल पोस्ट गुरना, जिला पिथौरागढ़ को 09 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 8/21 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त से नशे के सौदागरों के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
नाम/पता अभियुक्त:- विनीत विनय सिंह पुत्र हरीश विनय सिंह निवासी ग्राम सेल पोस्ट गुरना, जिला पिथौरागढ़, हाल जागदम्बा कालोनी पिथौरागढ़ ।
बरामद माल का विवरण:- 09 ग्राम स्मैक
टीम का विवरण
1- उ0नि0 प्रियंका मौनी,
2-का0 देवेन्द्र सिंह
3-का0 आनन्द खनका- एसओजी
4-का0 सोनू कार्की- एसओजी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!