थत्यूड

नवनिर्वाचित प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री सुमेरी बिष्ट का कण्डीसौड़ पहुंचने पर लोगों ने किया भब्य स्वागत||FK24

थत्यूड। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनिर्वाचित महिला प्रदेश महामंत्री सुमेरी बिष्ट का उनके गृहक्षेत्र कण्डीसौड़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।बताते चलें इससे पूर्व वह महिला कांग्रेस की धनौल्टी विधानसभा अध्यक्ष  थी सुमेरी बिष्ट कांग्रेस में तेज तर्रार व सक्रीय काग्रेंसी नेता हैं।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री नियुक्त किया गया है। रविवार को उनके कण्डीसौड़ पहुंचने पर लोगों ने उनका फूलमालाओं से भब्य स्वागत किया गया।
इस अवसर उनके  सम्मान समारोह में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुमन गुसाई ने कहा कि सुमेरी बिष्ट समाजिक क्षेत्र , सांस्कृतिक क्षेत्र, काफी समय से सक्रीय महिला हैं। इसी का परिणाम है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी है वह क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा सक्रीय रहती है। 
सुमेरी बिष्ट ने कहा की आने वाले समय में उनके जिम्मेदारी बढ़ने के साथ चुनौतियां भी हैं लेकिन महिलाओं की ताकत उनके साथ है आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के सिर ही जीत का सेहरा सजेगा। वे भाजपा सरकार की जन विरोधी नितियों को लेकर जनता के बीच जायेगें और बतायेंगे। आज प्रदेश में युवाओं के साथ जो भद्दा मजाक किया जा रहा है उसका काग्रेस कड़े शब्दों मे निन्दा करती है
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमन सिंह गुसाईं, भागचंद रमोला, अपर्णा विश्वास, मंजू रमोला, , मंजू पंवार, मानसी राणा, नीलम बिष्ट, रचना सजवाण, सीरा देवी, रेखा, लक्ष्मी बिष्ट, पूजा बिष्ट, मकानी पंवार, बिनीता कुमाईं, मन्जू देवी, आशा राणा, भारत बिष्ट, भरत सिंह पुरषोड़ा, उम्मेद सिंह पंवार, देवचंद रमोला, अनिल बधानी, अरविंद गुसाईं, रजपाल सिंह गुसाईं, चमन सिंह गुसाईंआदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!