उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड
दुल्हा दुल्हन ने धरती में उपहार स्वरूप रोपा अनार का पौधा।
थत्यूड़: ग्राम पंचायत मरोडा प्रधान नीलम देवी ने चलाई अनूठी पहल दुल्हा दुल्हन को वैवाहिक जीवन के प्रवेश पर शगुन में पौधा उपहार में देकर लगाते है। मरोडा सकलाना के दौख पाठवाड़ा उर्मिला व जगबीर के वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने पर अनार का पौधा का किया रोपण। प्रधान नीलम देवी कहती हैं पौधों को दुल्हा दुल्हन को शगुन में देना व पौधा लगाने की प्रेरणा पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी से मिली हैं नव दाम्पत्य जोड़े को शादी जैसे यादगार पल पर इस धरा पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तभी पर्यावरणीय संतुलन बनेगा और शादी के इस दिन को यादगार बनाते हुए धरती में पौधरोपण कर उपहार में दें एक पौधा।




