उत्तराखंड ताज़ाथराली

दर्शन दानू बने उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष |

स्थान / थराली 


रिपोर्ट / गिरीश चन्दोला

WhatsApp%2BImage%2B2020 02 11%2Bat%2B1.36.57%2BPM 

चमोली जिले के दूरस्थ विकासखण्ड देवाल के ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू के उत्तराखंड प्रदेश प्रमुख संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्रीय जनता ने खुशी जताई है ,प्रमुख संगठन के नए प्रदेश अध्यक्ष के देवाल पहुंचने पर देवाल की जनता ने दर्शन दानू का जोरदार स्वागत किया ,यहां पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगो ने फूल मालाओं से ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू का स्वागत कर जमकर आतिशबाजी भी की ,जिसके बाद समर्थकों ने देवाल बाजार में जुलूस निकालकर अपना उत्साह जाहिर किया 

विजय जुलूस के बाद नए प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का सम्बोधन विकासखण्ड सभागार देवाल में हुआ जहां दर्शन दानू ने स्थानीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवाल की जनता ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख के पद से नवाजा था ,इस विश्वास का नतीजा है कि उत्तराखंड के भी 95 ब्लॉक प्रमुखों ने देवाल से ब्लॉक प्रमुख को अपना प्रदेश अध्यक्ष चुना ऐसे में उनकी जिम्मेदारी होगी कि अब देवाल के साथ साथ उत्तराखंड के 95 विकासखण्डों की आवाज प्रदेश में मुखर करेंगे ,उन्होंने कहा कि प्रमुख निधि बढ़ाये जाने,पंचायतों के अधिकार उन्हें वापस किये जाने ,और राष्ट्र की इकाई गांव के सर्वांगीण विकास के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी ,बातचीत के जरिये हर मंच से पंचायतों ओर विकासखण्डो के सशक्तिकरण के लिए आवाज उठाई जाएगी 

आपको बता दे कि गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में छात्रसंघ महासचिव रहे दर्शन दानू   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव2019 में चोटिंग क्षेत्र पंचायत सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए जिसके बाद निर्विरोध रूप से देवाल विकासखण्ड के सबसे कम उम्र के ब्लॉक प्रमुख चुने गए , निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित हुए दर्शन दानू इकलौते ऐसे नेता रहे जिन्हें देवाल में भाजपा और कांग्रेस दोनो दलों का समर्थन प्राप्त हुआ ,और देवाल के दूरस्थ गांव सौरिगाड़ से ब्लॉक प्रमुख बना यह युवा देखते देखते उत्तराखंड के 95 विकासखण्डों के 95 ब्लॉक प्रमुखों का भी प्रदेश अध्यक्ष बन गया ,बहरहाल कम उम्र में मिली ये बड़ी उपलब्धियां दर्शन दानू के राजनीतिक करियर में मील का पत्थर साबित हो सकती हैं ,बहरहाल देखना ये होगा कि इन पांच सालों में किस तरह पंचायतों के विकास के लिए ये युवा प्रमुख  प्रदेश अध्यक्ष अपनी आवाज मुखर करते हैं | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!