उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड

थत्यूड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय एवं वित्तमंत्री अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

थत्यूड़। ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ के भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मंडल द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री वित्तमंत्री और सीनियर बीजेपी नेता अरुण जेटली के निधन पर दुःख प्रकट कर श्रद्धांजलि दी।  भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा कि अरुण जेटली को बेहतर वक्ता और कुशल नेतृत्वकर्ता नेता के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा अरुण जेटली देश का गौरव थे अरुण जेटली के चले जाने से आम आदमी दुखी है। इस मौके पर भाजपा कार्यकाताओ द्वारा दो मिनट का मौन भी रखा गया।  इस मौके पर जौनपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष  गीता रावत महामंत्री पृथ्वी सिंह रावत महामंत्री हीरामणि गौड़  व्यापार मंडल महामंत्री अकवीर पंवार क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रवीर पुंडीर अमित असवाल  मुकेश सजवान मीडिया प्रभारी जौनपुर वीरेंद्र रावत सुरेंद्र रावत  सुरेश नौटियाल डॉ एसपी लेखवार सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!