उत्तराखंड ताज़ाजनसमस्या
थत्यूड़ : तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से बर्बाद हुई फसलें
थत्यूड़। टिहरी जिले के जौनपुर ब्लाक क्षेत्र में विगत तीन दिनों से हो रही बारिश से काश्तकारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वर्तमान में थत्यूड़ क्षेत्र में धान की मंडाई व कटाई का कार्य जोरों पर है लेकिन बारिश के कारण धान की फसल बर्बाद हो चुकी है लोगों ने खेतों में धान काट कर रखा है साथ ही मंडाई के बाद धान घरों में रखा है पुवाल खेतों में ही सड़ चुका है जो कि पशुओं को चारे के रूप में खिलाने के काम आता है इसके साथ ही काश्तकार रतन मणि गौड़ बिसम्बर सिंह पवार का कहना है कि जब फसल को पानी की आवश्यकता थी तो सूखा रहा अब जो कुछ फसल हुई है वह बारिश के बाद बर्बाद हो गई है जिस कारण किसानों के समक्ष संकट पैदा हो गया है।




