उत्तरकाशीजनसमस्या

त्यूणी में कार हादसा एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत ।

बड़कोट /-उत्तरकाशी जिले की सीमा से लगे देहरादून जिले के त्यूणी के निकट एक ऑल्टो कार यूके07/5274 के गहरी ख ाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना त्यूणी पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी छह मृतकों के शव बरामद कर लिए है। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए त्यूणी अस्पताल लाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बानपुर जिला देहरादून से यह आल्टो कार समय 11:00 देहरादून के लिए आ रही थी जो बानपुर गांव के पास से 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शव गहरी खाई में फंसे हुए थे। मृतकों में सीआईएसएफ के एसआई पवन नेगी पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम बानपुर, देहरादून, उनकी पत्नी रश्मि, पुत्र इभिका, आरव पुत्र संदीप तोमर, मूर्ति देवी पत्नी स्व. भागचंद,  सुमन देवी पत्नी सन्दीप तोमर निवासी विकासनगर हैं। बताया जाता है कि सभी गांव से आ रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!