उत्तराखंडथत्यूड

जीएमवीएन अध्यक्ष व पूर्व विधायक धनोल्टी महावीर रांगड़ के पिता का निधन

रिपोर्ट-मुकेश रावत

थत्यूड़।  गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक धनोल्टी विधानसभा महावीर सिंह  रागड़ को पित्र शोक जौनपुर विकासखंड के ग्राम ललोटना मे गढ़वाल मंडल विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक महावीर रागड़ के पिताजी पूर्व प्रधान जीत सिंह रागड़ का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार दोपहर को अपने पैतृक गांव ललोटना मैं निधन हो गया। 


उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह गांव के पैतृक घाट में किया गया। जीत सिंह रागड़ सन 1980 से 1995 तक लगातार अपने ग्राम सभा के 3 पंचवर्षीय योजना में निर्विरोध ग्राम प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने अपने समय में अनेक सामाजिक सरोकारों में भी प्रतिभाग किया है। 

उनकी अंत्येष्टि में पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पवार भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़ हुकम सिंह रमोला पृथ्वी रावत चंद्रवीर पुंडीर रविंद्र दत्त लेखवार राकेश सजवान पूर्व कॉन्ग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जौनपुर विजय सिंह गुसाई रमन सिंह रावत आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!