उत्तराखंड

जन्मदिन पर पौधे लगवाने 22 सालों का संघर्ष : वृक्षमित्र डॉ सोनी।

थत्यूड़ |  जन्मदिन पर पौधारोपण की मुहिम देश के जन जन तक पहुचने लगा है क्योंकि केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधीनस्थ देश के सात सौ कृषि विज्ञान केंद्र साढ़े सात लाख पौधों का रोपण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पौधारोपण करेगा। इस मुहिम से जन जन में अपने जन्मदिन व यादगार पलो के रूप में एक एक पौधा लगाने की जागरूकता आएगी डॉ सोनी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। पर्यावरणविद वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी कहते हैं जन्मदिन पर पौधा लगाने का विजन पहाड़ो के कन्दराओं से निकला मेरा 22 सालों का त्याग, समर्पण है। जब में  जन्मदिन पर पौधा लगाने की बात करता था लोग उसे मरे हुए व्यक्ति के स्मृति से जोड़ते थे कई ने तो यह भी कहा जिन्दे आदमी की याद में कोन लगता हैं पौधा तो मरे आदमी के स्मृति में लगाते हैं। तब मैंने अपने जन्मदिन पर पौधा लगाना सुरु किया फिर अपने बच्चों के जन्मदिन पर। ताकि लोग जन्मदिन पर पौधा लगाए। जन्मदिन पर पौधे लगाने के पीछे मेरा मन्तव्य पौधों को भावनाओ से जुड़कर लगाये रोपित पौधों का संरक्षण करना था। किसी की स्मृति में पौधे लगाने के नजरिया को बदल कर जन्मदिन पर पौधे लगाने से जोड़ना था। तब मैंने इसे खास यादगार पलो जन्मदिन, नामकरण, अन्नप्राशन, जन्म, चूड़ाकर्म, चल अचल संपत्ति खरीद, नियुक्ति, पदोन्नति, सेवानृवित से जोड़ा ताकि लोग पौधारोपण करने लगे। मेरे लिए सबसे खुसी की बात यह है कि जन्मदिन पर पौधा लगाने का कार्यक्रम मैंने चलाया हैं और आज देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पौधारोपण किया जा रहा हैं मुझे ख़ुसी हैं आज केंद्रीय कृषि मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पौधे लगा रहे हैं। इस पौधारोपण से लोगो का वो नजरिया बदलेगा जो कहते थे मरे आदमी की स्मृति में पौधे लगाते हैं। मेरा प्रयास रहा है हम अपने व अपनो की यादे पौधे के रूप में समाज मे यादगार पलो को जिंदा रखकर आनेवाले पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!