अपराधउत्तराखंड

चार साल की बेटी से किया कलयुगी बाप ने दुष्कर्म।



कलयुग में एक बाप ने चार साल की बेटी को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। मामला खुला तो वह फरार हो गया। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती थाना क्षेत्र की है। बच्ची की मां ने खुद कैलाश गेट पुलिस चौकी में जाकर इसकी सूचना दी। बच्ची को लेकर उसकी मां एक अस्पताल पहुंची है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन जोशी ने घटना की पुष्टि की। बताया कि रविवार की सुबह एक चार वर्षीय बालिका के साथ पिता ने दुष्कर्म किया। उस समय बच्ची की मां घर के आंगन में कपड़े धो रही थी। उसे कमरे के भीतर से बच्ची की आवाज आई तो वहां कमरे में पहुंची। मौके पर आरोपित बच्ची के साथ यह हरकत करता नजर आया। बात खुलने के बाद वह वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता को तलाशने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। चिकित्सकों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो रही है। बालिका गहन जांच होनी अभी बाकी है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक घटना की लिखित शिकायत अभी पुलिस को नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!