
थत्यूड। शनिवार को क्षेत्राधिकारी सदर/चंबा द्वारा थाना कैम्पटी का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम द्वारा थाना हाजा पर रखें शस्त्रों का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया थाना हाजा पर उपस्थित अधि0/ कर्म0 गणों को शस्त्रों की हैंडलिंग का निरीक्षण किया गया। शस्त्रों के पुर्जे को खोलने व जोड़ने का प्रदर्शन भी देखा गया थाना परिसर का भ्रमण करने पर थाने की साफ सफाई ठीक प्रकार से पाई गई। तत्पश्चात द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, सरकारी संपत्ति, थाना भोजनालय तथा सीसीटीएनएस कार्यालय,CCTV कैमरो का गहनता से निरीक्षण किया गया साथ ही थानाध्यक्ष /हेड मोहरिर को सरकारी संपत्ति व मालखाना में रखे माल, शस्त्रों, अभिलेखों एवं आपदा उपकरणों के सही रखरखाव /नियमित साफ सफाई हेतु निर्दिशित किया गया। CCTNS में होने वाले कार्यों के संबंध में CCTNS में नियुक्त कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि ICJS/ITSSO/NDSSO/CYBER CRIME /CM पोर्टल/CRI–MAC पोर्टल को नियमित लॉगिन करते रहे और अभिलेखों और MDT कार्यों को अध्यावधिक रखें। CM help line पर प्रात होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने व शिकायत कर्ता से पोर्टल के माध्यम से बात करने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया। तदुपरांत क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा थाने के सभी अधि0/ कर्म0 गण का सम्मेलन लिया गया, सभी की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस कार्योँ को पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से करने, स्थानीय लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया गया।