अपराध

कैम्पटी पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

थत्यूड़। 01अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी, 36 अध्धे 8 PM अंग्रेजी शराब व 6 बियर बडवाइजर की हुई बरामदगी।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत टिहरी पुलिस द्वारा नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में चुनाव प्रभावित करने वाली सामग्री यथा:- अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध नगदी आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए जनपद में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 11 02.2022 को थाना कैंपटी पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त सुभाष रावत पुत्र चैन सिंह रावत निवासी ग्राम कांडी तल्ली पट्टी सिल्वाड थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 34 वर्ष  को एक स्कूटी A/F से 36 अध्धे 8 PM स्पेशल अंग्रेजी शराब व 06 बियर बडवाइजर अवैध तरीके से अपने वाहन स्कूटी से परिवहन करते अगलाड पुल से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के विरुद्ध थाना केंपटी में आबकारी अधिनियम में अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 06/ 2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम सुभाष रावत उपरोक्त पंजीकृत कर किया गया है। विवेचना प्रचलित है।

*नाम पता अभियुक्त*

अभियुक्त सुभाष रावत पुत्र चैन सिंह रावत निवासी ग्राम कांडी टल्ली पट्टी सिल्वर थाना कैंपटी जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 34 वर्ष 


*बरामदगी*

36 अध्धे 8 PM स्पेशल अंग्रेजी शराब व 06 बियर बडवाइजर अवैध मय वाहन स्कूटी अप्लाइड फॉर


*पुलिस टीम* 

1:-उपनिरीक्षक भंवर सिंह

2-कॉन्स्टेबल लोकेंद्र सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!