बंगलों की कांडी में 11
स्वयं सहायता
समूह द्वारा रक्षाबंधन त्योहार पर बनाई जा रही राखियां
थत्यूड़। विकासखंड जौनपुर के ग्राम पंचायत बंगलों की कांडी में 11 स्वयं सहायता समूह द्वारा रक्षाबंधन त्योहार
के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर राखियां बनाने का काम किया जा रहा है।
ब्लॉक मिशन मैनेजर दीपक बहुगुणा ने बताया कि समूह की महिलाएं हैं पिछले 2 साल से अपने गांव में रक्षाबंधन के त्यौहार
के उपलक्ष में राखियां बनाती है जिससे वह स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आजीविका में भी
निरंतर सुधार कर रही है।
समूह की महिलाओं को स्थानीय बाजार कैम्पटी की दुकानों से 500 राखियां बनाने का आर्डर प्राप्त हुआ था जिसके
तहत महिलाएं राखियां तैयार कर रही है।
इस अवसर पर प्रियंका देवी नीलम देवी पवित्रा देवी निर्मला देवी सुरभि हेमलता
रवीना प्रभा देवी आदि द्वारा राखियां बनाने का काम किया जा रहा है।