थराली

उत्तराखंड को देवभूमि यूं ही नहीं कहा जाता इसकी बानगी कांग्रेस के पूर्व कबिना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी भली भांति महसूस कर रहे हैं।

IMG 20200225 WA0017

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

स्थान /  थराली


कांग्रेस पार्टी को 2022 का डर यूं सताने लगा है ,कि अब आम लोगों पर विश्वास ना करके देवी -देवताओं की शरण में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है, इससे यह साबित हो चला है कि अब कांग्रेस की आस अब देवभूमि के देवी-देवताओं पर ही टिकी है, जो 2022 में कांग्रेस की न्या पार लगा सकती है। 



संविधान बचाओं,उत्तराखंड बचाओं तो एक बहाना है। डर तो 2022 का सताने लगा है। अब हर कार्यकता से निवेदन किया जा रहा है। कांग्रेस की नय्या को देवभूमि के देवी- देवता ही पार लगा सकते हैं ,

देव याचना रथ यात्रा ने दो दिनो तक पिंडर घाटी क्षेत्र में भ्रमण कर डबल इंजन की सरकार को उत्तराखंड के लिए दुखंदायी बताया। यात्रा  सोमवार  देर सांय कुमांऊ मंडल को यहां से प्रस्थान कर गयी हैं।

    रविवार को प्रदेश के पूर्व कबिना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के  नेतृत्व में देव याचना यात्रा नारायणबगड़, कुलसारी होते हुए देर सांय थराली पहुची यहां पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसीयों ने यात्रा का स्वागत किया उसके बाद यात्रा देर रात रात्रि विश्राम के लिए देवाल के लौहाजंग पहुंची।सोमवार को प्रात: यात्रा लाटू धाम वांण गांव पहुची जहां पर लाटू मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य के विकास की प्रर्थना की गयी।उसके बाद यात्रा देवाल पहुंची जहां शिव मंदिर पूजा व देव याचना के बाद मुख्य बाजार में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। 


सभा को  संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री नैथानी ने कहां की डबल  इंजन की सरकार के दौरान जिस कदर राज्य में विकास कार्य ठप हुए हैं। उनकी भरपाई के लिए राज्य की जनता को कई बरसो तक का इंतजार करना पड़ेगा। उन्होने कहां की भाजपा की सूरज जितनी जल्दी उगा था उतनी ही जल्दी अस्त होने लगा हैं। उन्होने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहां की 2022 में उत्तराखंड में भी भाजपा का जाना तैय हैं। 


इस मौके पर थराली के पूर्व विधायक डा० जीत राम ने कहां की भाजपा की विकास के प्रति कोई सोच ही नही है। उसके गलत निर्णयों का खाम्यांजा राज्य की आम जनता को भुगतना पड़ रहा हैं। इस मौके पर  देवाल ब्लाक के कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा,पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल,उर्मिला बिष्ट,पीसीसी महावीर बिष्ट, गोविंद सिंह पांगती,पूर्व कै०दुली राम,हीरा पहाड़ी आदि ने विचार व्यक्त कियें।इसके बाद यात्रा ग्वालदम पहुची यहां पर भी कांग्रेसीयों ने यात्रा का गर्म जोशी से स्वागत किया इसके बाद यात्रा गढ़वाल से कुमांऊ के डंगोली के लिए देर सांय प्रस्थान कर गयी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!