जनसमस्या

उत्तराखंडः मदकोट के पास नदी में गिरा वाहन, तीन की मौत, एक घायल

पिथौरागढ़ I मदकोट में एक पिकप वाहन देर रात गोरी नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक घायल है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात एक पिकप वाहन मदकोट के समीप अनियंत्रित होकर गोरी नदी में समा गया। इस दुर्घटना में तीन की मौत हो गई। मृतकों का नाम कवींद्र रावत, हरीश बिष्ट, धीरज कुमार बताया जा रहा है। वहीं एक घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेज दिया है, जिसका सूरज पालीवाल सोनू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!