ताज़ा ख़बरथत्यूड
सेवा सोसायटी ने ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में आयोजित किया स्वास्थ्य परामर्श शिविर
थत्यूड़। टिहरी जिले के जौनपुर ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ के सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सोसायटी फोर हेल्थ एजुकेशन एंड वूमेन एंपावरमेंट एवरेंस सेवा जाखन देहरादून के द्वारा स्त्री रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं में खून की कमी व जांच की गई व निशुल्क दवाइयां वितरित की गई शिविर में लगभग 75 महिलाओं का स्वास्थ्य प्रशिक्षण किया गया स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुजाता संजय ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा अच्छी नहीं होने के कारण महिला नियमित रूप से सही ढंग से स्वास्थ्य जांच नहीं करवा पाती है जिससे इलाज सही समय पर नहीं मिलने से रोग बढ़ता जाता है जिससे अनेक दुष्परिणाम सामने आते हैं उन्होंने कहा कि पहाड़ की महिलाओं में अक्सर खून की कमी कैल्शियम की कमी पाई जाती है। इस शिविर का आयोजन पूर्व ब्लाक प्रमुख गीता रावत एवं निदेशक राज्य सहकारी बैंक के सहयोग के द्वारा आयोजित किया गया इस अवसर पर थत्यूड़ प्रधान गोविन्द असवाल प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर राजेंद्र कंडारी प्रधान स्यामसिंह असवाल बिरेंद्र रावत आदि लोग उपस्थित थे।




