Blog

सस्वती शिशु मंदिर सत्यों मे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आयोजित कराई चित्रकला प्रतियोगिता।

थत्यूड़। शनिवार को नेहरू युवा केन्द्र जौनपुर ब्लॉक टिहरी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सस्वती शिशु मंदिर सत्यो मे आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज बनने के लिए दिया गया।

जिसमें प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित कराई गई जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान इशिता नेगी  द्वतीय स्थान अवान्तिका उनियाल तृतीय स्थान अशुल नेगी पर रहे और जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान आयुष्मान पुरषोडा द्वतीय स्थान अनुष्का राज तृतीय स्थान दिब्याशी रही प्रधानाचार्य चिरजीव डबरियाल द्वारा छात्र-छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी गई। 

उनके द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक किया गया कि हम इस बार अपना स्वतंत्रता दिवस घर घर तिरंगा लगाकर मनायेंगे और अपने आस पास लोगों को जागरूक करेगे। आचार्य दिनेश उनियाल द्वारा नेहरू युवा केन्द्र की टीम का धन्यवाद दिया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं में कंपटीशन की भावना उतपन्न होती है। 

ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल द्वारा छात्र छात्राओं को हर घर तिरंगा स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त गाँव अनेक प्रकार के अभियानों की जानकारी और अपील की इस बार हम सभी अपनी घरो की घरों में तिरंगा जरूर फहराये। कार्यक्रम में मनोज उनियाल, लखीराम बहुगुणा, सीमा  रोहित हटवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!