Blog

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा ने धनोल्टी में कई पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए निष्कासित

रिपोर्ट–मुकेश रावत 

थत्यूड़। धनोल्टी विधानसभा के अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़ की अध्यक्षता में धनोल्टी विधानसभा के प्रभारी राजेंद्र जुयाल के द्वारा थत्यूड़ बाजार में पत्रकार वार्ता की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि धनोल्टी विधानसभा में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा व भाजपा मंडल अध्यक्ष की संस्तुति द्वारा पार्टी के खिलाफ चुनाव में कार्य करने वाले पार्टी के पदाधिकारी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

जिसमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोला सिंह परमार मंडल उपाध्यक्ष सत्य सिंह रावत मंडल कोषाध्यक्ष राकेश सजवाण मंडल मंत्री सत्य प्रकाश चमोली मंडल उपाध्यक्ष महावीर पवार शक्ति केंद्र संयोजक भरत सिंह चौहान पूर्णा सिंह चौहान करणचंद्र कुमाई रविंद्र कोहली आदि लोगों के खिलाफ पार्टी द्वारा कार्यवाही की गई। 

यह भी पड़े :

➧➧👉मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा धनोल्टी के जाखधार में भाजपा के प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार के समर्थन मे जनसभा को किया संबोधित

इस अवसर पर धनोल्टी विधानसभा प्रभारी राजेंद्र जुयाल ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ 60 प्लस के लक्ष्य को पूरा करेगी विपक्ष चाहे जितना भी जोर लगा ले लेकिन भाजपा सरकार बनना तय है। 

इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कुंवर सिंह पवार मंडल महामंत्री पृथ्वी रावत सोबत रावत विरेंद्र रावत राजेंद्र कोहली जय प्रकाश नौटियाल एसपी लेखवार धनवीर बिष्ट जयप्रकाश नौटियाल वीरेंद्र चंदेल श्याम सिंह असवाल आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!