उत्तराखंड
थत्यूड़ बाजार में बड़ी धूम से मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस
थत्यूड़। टिहरी जिले के जौनपुर विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ में तहसील धनोल्टी के प्रेस क्लब धनोल्टी जौनपुर के पत्रकारों ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें पत्रकारिता के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा गोष्ठी में पत्रकारों को समाज दर्पण की संज्ञा दी गई प्रेस क्लब के अध्यक्ष रमेश लेखवार ने कहा कि पत्रकारिता में निष्पक्ष निडर होकर पत्रकारिता करनी चाहिए साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को उजागर कर सरकार तक पहुंचाने का काम करना चाहिए इस अवसर पर सुनील सजवाण दिनेश रावत मुकेश रावत शिवदयाल निराला तपेंद्र बेलवाल कुलदीप नेगी देवेंद्र बेलवाल आदि लोगों के अलावा क्षेत्र के सामाजिक एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण भी उपस्थित थे।




