उत्तराखंड ताज़ाटिहरी गढ़वालथत्यूडव्यापार

खुशखबरी : थत्यूड़ में हैवल्स एक्सक्लूसिव शॉप का क्षेत्रीय विधायक ने किया उद्घाटन

थत्यूड़। टिहरी जिले के तहसील धनोल्टी के अंतर्गत जौनपुर ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ के मुख्य बाजार में हैवल्स एक्सक्लूसिव शॉप के उद्घाटन में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने फीता काटकर किया उद्घाटन। 

थत्यूड़ बाजार के शिव मार्केट में सोमवार को खुला इस शॉप का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ब्लाक प्रमुख सीता रावत व हैवल्स ब्रांच मैनेजर देहरादून दीपक वर्मा ने किया।

इस संबंध में शॉप के संचालक कर्ता गौरव नौटियाल ने बताया की नौटियाल इलेक्ट्रिकल शॉप में स्टाइलिश और एनर्जी इलेक्ट्रिकल उपकरणों तथा स्विचगियर केबल फैंस एयर कंडीशनर एलईडी वाशिंग मशीन इलेक्ट्रॉनिक वाटर हीटर के अलावा समस्त घरेलू उपकरण शामिल हैं। 

उद्घाटन अवसर पर गढ़वाली रामायण के रचयिता देवेंद्र प्रसाद चमोली मंडल अध्यक्ष पृथ्वी रावत पूर्व मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़ मंडल उपाध्यक्ष जयप्रकाश नौटियाल ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश चमोली मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा ओमप्रकाश गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!