ताज़ा ख़बरथत्यूड

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का फुका पुतला

7 सूत्रीय मांगों के लिए छात्र आंदोलन ने अपना उग्र रूप ले लिया है
थत्यूड़। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं के द्वारा अपनी 7 सूत्रीय मांगों के लिए छात्र आंदोलन ने अपना उग्र रूप ले लिया है आज 1 अगस्त छात्रसंघ अध्यक्ष विपुल रांगड़ ने अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है छात्र संघ के द्वारा आज उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया गया छात्र संघ अध्यक्ष विपुल रांगड़ का कहना है कि आज क्रमिक अनशन को एक हफ्ता हो चुका है किंतु उच्च शिक्षा मंत्री के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है उन्होंने कहा कि जब तक इस संदर्भ में कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रांत प्रमुख थिंक इंडिया अध्यक्ष सतीश बिजलवान एवं जिला संयोजक टिहरी सुशील रावत ने विद्यार्थी परिषद के आंदोलन को अपना समर्थन प्रदान किया व उत्तराखंड शासन से मांग की है कि विद्यार्थी परिषद की मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की अपील की इस अवसर पर अंकित पवार दीपक असवाल भारत गौड़ प्रदीप अमित असवाल अजीत राणा सोनम मनीषा रीमा अंबिका बबीता आदि कई लोग धरने पर बैठे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!